फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Schools Reopening: तमिलनाडु में 1 नवंबर से आंगनवाड़ी, प्ले स्कूल और किंडरगार्डन को खोलने की मिली मंजूरी 

Sat, 16 Oct 2021 04:38 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Schools Reopening: गोवा सरकार ने भी 18 अक्तूबर से 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों खोलने के आदेश दे दिए हैं। यह फैसला राज्य में कोरोना के मामले कम होने के कारण लिया गया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु में आंगनवाड़ी, प्ले स्कूल और किंडरगार्टन स्कूलों खुलेंगे। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु राज्य में स्कूलों को खोलने और ऑफलाइन क्लास लेने की तैयारी पूरी कर ली गई है। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य में आंगनवाड़ी, प्ले स्कूल और किंडरगार्टन स्कूलों को शुरू करने का फैसला किया है। इन संस्थानों में पढ़ाने और कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों को टीके की सभी डोज लगवाने को कहा गया है।  

विज्ञापन


सभी कर्मचारियों को 1 नवंबर 2021 से पहले टीके की डोज लेने के लिए कहा गया है। सरकारी संस्थानों के साथ ही निजी ट्यूशन संस्थानों को भीशुरू करने का निर्णय लिया गया है। सभी संस्थानों को कोरोना गाइडलाइंस के पालन के साथ शुरू करने का आदेश दिया गया है। तमिलनाड़ु सरकार ने हाल ही में 1 से 8वीं तक के स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया था। सरकार ने यह निर्णय विशेषज्ञों और अभिवावकों से राय के बाद लिया था।  
सरकार ने राज्य में कोरोना गाइडलाइंस में भी ढ़ील दी है। राज्य में मंदिरों को पूरे सप्ताह खोलने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले केवल सोमवार से गुरूवार तक ही मंदिर खोलने के आदेश थे। 17 अक्तूबर से आम जनता को समुद्र तट(बीच) पर जाने की भी अनुमति मिली है। 1 नवंबर से शादी समारोह में 100 लोगों तक के शामिल होने की अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन


राज्य में 1 सितंबर से ही 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खुलें हैं। विशेषज्ञों ने सरकार के आंगनवाड़ी, प्ले स्कूल और किंडरगार्टन स्कूलों को शुरू करने के फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि संस्थानों के संचालन में सभी तरह की सावधानियां बरती जाएंगी। तमिलनाडु में अभी कोरोना मामलों की संख्या 15238 है और मृत्यूदर 1.34 फीसद है।

गोवा सरकार ने भी स्कूल खोलने के आदेश दिए
वहीं गोवा सरकार ने भी 18 अक्तूबर से 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों खोलने के आदेश दे दिए हैं। यह फैसला राज्य में कोरोना के मामले कम होने के कारण लिया गया है।  स्कूल 18 अक्तूबर से कोरोना से सावधानी बरतते हुए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू कर सकते हैं। गोवा में अभी कोरोना मामलों की संख्या 679 हैं। राज्य में मृत्यू दर 1.88 फीसदी है। 

सरकार ने स्कूलों को खोलने के बाद सुरक्षा के लिए एक एसओपी भी जारी किया है।

1.नोटिस के अनुसार चेहरे पर मास्क पहनना, सैनटाइजेशन और प्रवेश द्वार पर तापमान की जांच जरूरी है।

2.अगले निर्देश तक समारोह आदि पर रोक रहेगी।

3.जो विद्यार्थी ऑफलाइन कक्षा में नहीं आना चाहते उनके लिए रिकॉर्डेड लेक्चर और ऑनलाइन कक्षा की व्यवस्था होगी।

4.इंफ्रास्टक्चर को ध्यान में रखते हुए स्कूल अपने हिसाब से भी एसओपी बना सकते हैं।

5.स्कूल ऐसा टाईमटेबल बनाए जिससे भीड़ न लगे।

6.स्वास्थ्य गाइडलाइन के अनुसार आइसोलेशन, टेस्टिंग और कांट्रैक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था रहेगी।

7.अगर विद्यालय के कर्मचारी अपने टीकाकरण के दस्तावेज नहीं दिखाते हैं तो उन्हें आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी पड़ेगी। रिपोर्ट 7 दिनों के भीतर की होनी चाहिए। 
विज्ञापन


8.जो बच्चे अस्थमा, किडनी की बीमारी आदि से पीड़ित हैं वह स्कूल आने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें