आंध्र प्रदेश में स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे। सूबे के शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी को 30 जून तक बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए यह निर्णय लिया है। यह आदेश राज्य भर के सभी स्कूलों के पहली से लेकर नौवीं तक के छात्रों और शिक्षकों के लिए लागू है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि ऑनलाइन कक्षाएं 12 जून से शुरू हो सकती हैं। अभी सूबे की सरकार की तरफ से ऑनलाइन कक्षाओं की आधिकारिक घोषणा की जानी बाकी है।