फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMIMUN'22: एमिटी यूनिवर्सिटी में मॉडल संयुक्त राष्ट्र की 11वीं बैठक 22 जनवरी से, देश-विदेश के 600 प्रतिनिधि होंगे शामिल

Tue, 18 Jan 2022 06:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Amity University AMIMUN22 : एमिटी इंटरनेशनल मॉडल यूनाइटेड नेशंस (AMIMUN'22) का 11वां संस्करण शनिवार, 22 जनवरी, 2022 से शुरू होने जा रहा है। नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी (एयूयूपी) लगातार दूसरे साल इसके ई-संस्करण की मेजबानी कर रही है।
विज्ञापन
AMIMUN’22 Amity University - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में मॉडल यूनाइटेड नेशंस के 11वें संस्करण का आयोजन 22 और 23 जनवरी, 2022 को किया जा रहा है। एमिटी दूसरे साल इस कार्यक्रम का ई-संस्करण की मेजबानी कर रहा है। देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के मामले में एमिटी का प्रमुख स्थान है।  भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से साल 2021 में जारी की गई बेहतर संस्थानों की रैंकिंग में 25वां स्थान प्राप्त हुआ है। एमिटी में आयोजित हो रहे मॉडल यूनाइटेड नेशंस कार्यक्रम में अमर उजाला भी बतौर मीडिया पार्टनर जुड़ा है।

विज्ञापन


600  से अधिक प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
एमिटी में आयोजित हो रहा मॉडल यूनाइटेड नेशंस कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र और एमिटी की एक साझी विरासत है। इसका उद्देश्य शांति और सिद्धांतों को संरक्षित रखने के लिए युवाओं को जोड़ना और भविष्य में बदलाव लाने वाले नेतृत्व को तैयार करना है। एमिटी में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी बोर्ड के सदस्य और संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, जर्मनी, चेक गणराज्य जैसे देशों के 600 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेकर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

Trending Videos

एशिया के सबसे बड़े वर्चुअल सम्मेलन में से एक
AMIMUN'22 का उद्देश्य दुनियाभर के छात्रों को एक साथ लाकर दुनिया के वास्तविक मुद्दों से निपटने के लिए बेहतर नेतृत्व को तैयार करना है। यह एशिया के सबसे बड़े वर्चुअल सम्मेलन में से एक होने वाला है। इस साल मॉडल यूनाइटेड नेशंस कार्यक्रम की थीम पर्सेवेरेंटिया ओम्निया विन्सिट (दृढ़ता के साथ विजय प्राप्त की जा सकती है) रखी गई है। सम्मेलन का आयोजन यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अशोक के चौहान, चांसलर डॉ अतुल चौहान, एयू यूपी की कुलपति और AMIMUN'22 की संरक्षक डॉ. बलविंदर शुक्ला के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व आयोजन की महासचिव शुभांगी ठाकुर, अध्यक्ष डॉ. निताशा हस्तीर और सह-अध्यक्ष डॉ अनिल सहरावत कर रहे हैं।

विदेशी दूतावासों से जुड़े लोग होंगे शामिल
एमिटी में मॉडल यूनाइटेड नेशंस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को), संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया, फ्राइडे फॉर फ्यूचर दिल्ली, यूथ फॉर पीस इंटरनेशनल, पेटा इंडिया और पेटा यूथ के साथ मिलकर कर रहा है। इस कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्यालय से भी मान्यता प्राप्त है। कार्यक्रम में भारत में ईरान, पेरू, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में मलावी के दूतावासों से प्रतिनिधि जुड़ेंगे।

 

AMIMUN 22 कार्यक्रम में इन विभिन्न समितियों का अनुसरण किया जाएगा :-

1. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी)
एजेंडा : मानवाधिकारों का सार्वभौमिक संरक्षण और COVID-19 के खिलाफ क्षमता निर्माण के लिए तकनीकी सहयोग में वृद्धि।

2. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA- ECOFIN)
एजेंडा : वित्तीय सेवाओं की सार्वभौमिक पहुंच के लिए तकनीकी सहयोग पर विचार-विमर्श

3. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी)
एजेंडा : अफगानिस्तान में वर्तमान परिस्थिति (संकट समिति)

4. जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी)
एजेंडा 1: - पेरिस समझौते के तहत तय किए गए मुद्दों के क्रियान्वयन की समीक्षा और वित्तीय तंत्रों पर विशेष बल देना।
एजेंडा 2: - एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) 13 को प्राप्त करने के लिए सतत कृषि प्रणालियों का विकास करना।

5. महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग (UNCSW)
एजेंडा : संघर्ष और संघर्ष के बाद महिलाओं के मानवाधिकारों की स्थिति पर संबोधन।

विज्ञापन

6. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी)
एजेंडा : अंतरराष्ट्रीय विकास के प्रयास में ऊर्जा के पहुंच की भूमिका।
 
7. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)
एजेंडा : वैक्सीन वितरण और वैक्सीन की पहुंच में समानता का विश्लेषण।
 
8. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे)
एजेंडा : अमेरिकी दूतावास का येरूशलम में स्थानांतरण (फिलिस्तीन बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका)
 
9. नीति आयोग (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया)
एजेंडा : हरित भारत की पहल और ऊर्जा स्वराज के साथ में सतत ऊर्जा के लिए नीतियों पर चर्चा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें