फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPBSE PRE Board Exam 2022: मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Tue, 18 Jan 2022 03:31 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPBSE PRE Board Exam 2022: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 20 जनवरी, 2022 से अंग्रेजी विषय के साथ शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
MPBSE PRE Board Exam 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPBSE PRE Board Exam 2022: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश (MPBSE) ने राज्य में दसवीं और बारहवीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल और शेड्यूल को जारी कर दिया है। यह शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी छात्र इस बार बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वह MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर इस शेड्यूल को चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

MPBSE PRE Board Exam 2022: 20 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 20 जनवरी, 2022 से अंग्रेजी विषय के साथ शुरू की जाएगी। दसवीं की परीक्षाएं 28 जनवरी, 2022 को सामाप्त होंगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं भी 20 जनवरी, 2022 से शुरू की जाएंगी। पहले दिन हिंदी के विषय की परीक्षा होगी और यह परीक्षाएं 31 जनवरी, 2022 को समाप्त होंगी। 

MPBSE PRE Board Exam 2022: घर से होगी परीक्षा
मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन घर से ही होगा। सीएम शिवराज ने भी इस बात की जानकारी दी थी। छात्रों को परीक्षा का प्रश्न-पत्र और उत्तर पुस्तिका परीक्षा से एक दिन पहले तक उपलब्ध करवा दी जाएगी। परीक्षा के बाद छात्रों को उत्तर पुस्तिकाएं संबंधित स्कूलों में जमा करानी होगी। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

MPBSE PRE Board Exam 2022: 10वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

20 जनवरी: अंग्रेजी

21 जनवरी: विज्ञान

22 जनवरी: हिंदी

24 जनवरी: गणित

25 जनवरी: संस्कृत/उर्दू

27 जनवरी: सामाजिक विज्ञान

28 जनवरी: एनएसक्यूएफ (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क)
विज्ञापन

MPBSE PRE Board Exam 2022: 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

20 जनवरी: हिंदी

21 जनवरी: अंग्रेजी

22 जनवरी: संस्कृत/उर्दू/मराठी

24 जनवरी: गणित

25 जनवरी: राजनीति विज्ञान/पशुपालन, दुग्ध व्यापार, कुक्कुट पालन और मत्स्य पालन/विज्ञान के तत्व/भारतीय कला का इतिहास

27 जनवरी: मनोविज्ञान/कृषि/गृह विज्ञान/पर्यावरण शिक्षा और ग्रामीण विकास/उद्यमिता/जीव विज्ञान/अर्थशास्त्र/ड्राइंग एंड डिजाइन/भारतीय संगीत

28 जनवरी: इतिहास/भौतिकी/व्यावसायिक अध्ययन/कृषि में उपयोगी विज्ञान और गणित के तत्व /गृह प्रबंधन, पौष्टिक और वस्त्र/ड्राइंग और पेंटिंग

29 जनवरी: केमिस्ट्री/बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी/भूगोल/फसल उत्पादन और बागवानी/एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एंड हेल्थ/स्टिल लाइफ एंड डिजाइन

31 जनवरी: समाजशास्त्र/सूचना विज्ञान अभ्यास/जैव प्रौद्योगिकी/एनएसक्यूएफ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें