फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : 24 साल पुरानी कार में बिता रहे थे जिन्दगी, पूर्व छात्रों ने दिया यह अनमोल तोहफा

Sun, 14 Mar 2021 03:50 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षक जोस विलारूएल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गुरु-शिष्य का रिश्ता अनमोल होता है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी ऐसा ही अनमोल रिश्ते की कहानी सामने आई है। जहां शिक्षक जोस विलारूएल पैसों की तंगी की वजह से पिछले सात सालों से एक कार में अपनी जिन्दगी गुजार रहे थे। जब यह बात उनके पूर्व छात्रों को पता चली तो उन्होंने अपने 77 साल के बुजुर्ग शिक्षक को उनके जन्मदिवस पर एक अमूल्य तोहफा दिया। 

मैक्सिको में रह रहे परिवार काे मदद करने के लिए शिक्षक पिछले सात सालों से अपनी 24 साल पुरानी कार में रह रहे थे। उनकी यह हालत देखते हुए पूर्व छात्रों ने शिक्षक के 77वें जन्मदिन पर 20 लाख रुपये का चेक तोहफे के रूप में दिया। अपने छात्रों का यह प्यार देख जोस भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ‘तुम्हारे इस तोहफे ने मेरी पूरी जिंदगी बदल दी। अब मैं अपना घर खरीद सकूंगा। अपने परिवार के साथ रह सकूंगा।’ 

विज्ञापन

अमेरिका : उनकी यह हालत देख फंड रेजिंग अकाउंट बनाया

बता दें जोस कैलिफोर्निया के फोंटाना शहर के स्कूल में पढ़ाते हैं। उनके ही एक पूर्व छात्र स्टीवन ने बताते हैं कि उनके (जोस) के पास 1977 की फोर्ड थंडरबर्ड एलएक्स कार है। इस छोटी सी कार में ही उन्होंने अपना पूरा घर बना लिया है। पिछले कई सालों से मैं उन्हें इसी कार में ही रहते हुए देख रहा था। उनकी यह हालत मुझसे देखी नहीं जा रही थी। इसलिए एक दिन मैंने उनकी मदद करने का फैसला किया और फंड रेजिंग अकाउंट बनाया। 

विज्ञापन

अमेरिका : कोरोना काल में स्कूल बंद हो जाने की वजह से और खराब हो गई थी हालात

साल 2013 से ही जोस कार में अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। लेकिन कोरोना काल में स्कूल बंद हो जाने की वजह से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई। कहीं भी काम मिलना मुश्किल हो गया। उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वे किराए का घर ले पाए। जितना भी कमाते थे वो सब मैक्सिको में रह रहे परिवार को भेज देते थे। 

यह भी पढ़ें -  कोर्ट भर्ती 2021 : इन 3 उच्च न्यायालय के 272 पदों पर भर्ती, सैलरी 112400 रुपये तक का वेतन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें