फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर यूनिवर्सिटी ने जारी की पहली कट-ऑफ, पिछले साल से 3 फीसदी ज्यादा

Wed, 10 Jul 2019 03:31 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर यूनिवर्सिटी की बीए ऑनर्स साइकोलॉजी और बीए ऑनर्स सोशल साइंस व मानविकी की पहली कटऑफ दिल्ली में 97.75 फीसदी तक गई है। यह पिछले साल से तीन फीसदी अधिक है। पिछले साल साइकोलॉजी की कटऑफ 94.75 फीसदी थी। अन्य राज्यों के वर्ग में साइकोलॉजी की कटऑफ 98.50 तो सोशल साइंस व मानविकी में 97.50 फीसदी तक है। सभी कोर्स में कटऑफ पिछले साल के मुकाबले ऊपर हैं। 

विज्ञापन


आंबेडकर यूनिवर्सिटी ने मंगलवार देरशाम बीए ऑनर्स इंग्लिश, मैथमेटिक्स, हिस्ट्री, सोशल साइंस व मानविकी, साइकोलॉजी, सोशियोलोजी की पहली कटऑफ जारी की। इसमें दिल्ली समेत अन्य राज्यों का वर्ग भी शामिल है। छात्र बुधवार से कटऑफ के आधार पर दाखिले ले सकते हैं। दूसरी कटऑफ 12 जुलाई को जारी होगी।

कटऑफ :
 

बीए ऑनर्स दिल्ली अन्य राज्य (बेस्ट फोर, फीसदी )  
साइकोलॉजी 97.75            98.50
सोशल साइंस व मानविकी 95.75 97.50
ईकोनोमिक्स 95.75 97.25
इंग्लिश 96.25 97.25
हिस्ट्री 95.25 97.25
मैथ्मेटिक्स 92.50 94.00
सोशियोलॉजी 96.25 97.25
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें