फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली: स्नातक पाठ्यक्रम में 12 जुलाई से दाखिला, मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश

Tue, 06 Jul 2021 10:35 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के  लिए स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला 12 जुलाई से शुरू होगा। विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए सोमवार 12 जुलाई से पंजीकरण कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के  लिए स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला 12 जुलाई से शुरू होगा। विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के लिए सोमवार 12 जुलाई से पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा, विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र के लिए छह कार्यक्रम शुरू करेगा। वहीं, स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जुलाई के अंत में शुरू होगी। विश्वविद्यालय ने जानकारी दी है कि स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश योग्यता आधारित होगा और यूनिवर्सिटी कट-ऑफ जारी करेगी। यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. अनु सिंह लाथर ने सोमवार को आगामी सत्र के लिए दाखिला विवरणिका जारी की। 

विज्ञापन



इसे भी पढ़ें-12वीं के बाद क्या करें?: इस उलझन में हैं तो ध्यान दें, यहां बताया जा रहा है सफलता का मार्ग

विश्वविद्यालय ने पेश किए हैं ये छह नए कार्यक्रम
नए कार्यक्रम बीए हिंदी (ऑनर्स), मास्टर्स ऑफ पब्लिक हेल्थ, एम वोक टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट, एमए इन आर्कियोलॉजी एंड हेरिटेज मैनेजमेंट (एमएएचएम), एमए इन कंजर्वेशन, प्रिजर्वेशन एंड हेरिटेज मैनेजमेंट (एमसीपीएचएम) और मानव पारिस्थितिकी में एकीकृत एमए-पीएचडी (आईपीएचडी) हैं। मानव पारिस्थितिकी में एकीकृत एमए-पीएचडी (आईपीएचडी) नई शिक्षा नीति के अनुसार शुरू किया जा रहा है। लाठेर ने कहा कि वे इस साल चार वर्षीय बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान कार्यक्रम शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार ऐसे अन्य कार्यक्रमों के लिए भी परामर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-फैसला: विश्वविद्यालय केवल स्नातक, स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करेगा आयोजित, यहां पढ़ें डिटेल्स

विश्वविद्यालय 2021 सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी प्रोग्राम में 57 प्रोग्राम की पढ़ाई करवाएगा।रजिस्ट्रार डॉ. नीतिन मलिक का कहना है कि आगामी शैक्षणिक सत्र समय से शुरू होगा। आगामी शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय में 64 विदेशी छात्र बीए, एमए, पीएचडी प्रोग्राम की पढ़ाई करेंगे। इन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए लगभग 1,800 आवेदन आए थे जिनमें से 64 विदेशी छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। सार्क और अफ्रीकी देशों (तंजानिया, घाना, मलावी, दक्षिण सूडान, बोत्सवाना, सोमालिया, इथियोपिया, जिम्बाब्वे; जाम्बिया) के छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें