फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: अमर उजाला संवाद में पहुंचे कॉलेज-देखो के सीईओ, बेरोजगारी की समस्या पर कही ये बातें

Mon, 02 Sep 2024 03:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Ujala Samvad: अमर उजाला संवाद में शिक्षा और कारोबार जगत से कॉलेज-देखो (College Dekho) के सह-संस्थापक और सीईओ डॉ. रुचिर अरोरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर बात की। उन्होंने उन प्रयासों के बारे में भी बात की जो बेरोजगारी खत्म करने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे हैं
 
विज्ञापन
कॉलेज देखो के सीईओ और सह-संस्थापक रुचिर अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amar Ujala Samvad: अमर उजाला का वैचारिक संवाद कार्यक्रम साइबर सिटी गुरुग्राम में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से हमें देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों और विशेषज्ञों के विचार जानने और उनसे रूबरू होने का मौका मिल रहा है। कार्यक्रम में कारोबार और शिक्षा जगत के कुछ दिग्गजों को सुनने-जानने का मौका मिला है। कार्यक्रम में कॉलेज-देखो (College Dekho) के सह-संस्थापक और सीईओ डॉ. रुचिर अरोरा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बेरोगारी के मुद्दे पर बात की।

विज्ञापन

बेरोजगारी की समस्या को दूर करना ही हमारा प्रयास: डॉ. रुचिर अरोरा

कॉलेज देखो के सह संस्थापक और सीईओ डॉ. रुचिर अरोरा ने अमर उजाला संवाद के मंच पर युवाओं में बढ़ रही बेरोगारी की समस्या पर बात की और अपने लक्ष्यों पर भी बात की। उनका कहना है कि युवाओं में सबसे बड़ी दिक्कत यह कि वह अपनी प्रतिभा को नहीं पहचान रहें है, बेरोजगारी के लिए अपनी प्रतिभा को न पहचाना पाना भी एक मुख्य कारक है।

उन्होंने कहा कि बुनियादी दिक्कत यह है कि जिसे लेखक बनना है, वह इंजीनयर बन रहा है। फिर वह अच्छे संस्थान में भी नहीं पढ़ पा रहे। हमने सोचा कि क्यों न बच्चों की अच्छे पाठ्यक्रम में मदद करें। हम युवाओं के बीच बेरोजगारी की दिक्कत को दूर करने की दिशा में प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

कॉलेज देखो के बारे में

कॉलेज देखो भारत का एक उच्च शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र है। इसकी स्थापना रुचिर अरोड़ा (सीईओ और सह-संस्थापक), सौरभ जैन (सह-संस्थापक) और रोहित साहा (सह-संस्थापक) ने की थी क्योंकि इन सभी का मानना है कि हर छात्र को, चाहे उसकी पृष्ठभूमि कुछ भी हो, उच्च गुणवत्ता वाले कॉलेज मार्गदर्शन तक पहुंच प्रदान की जानी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसका कोई भी सपना अधूरा न रहे। कॉलेज देखो छात्रों को सही कॉलेज तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन करता है और कॉलेजों को उन्हें बेहतर तरीके से पढ़ाने में मदद करता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें