Allahabad University Admission 2022 : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने एमए, एमएससी (भूगोल) और एमबीए कार्यक्रमों के लिए स्नातकोत्तर प्रवेश 2022-23 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार इलाहाबाद विश्वविद्यालय पीजी प्रवेश 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- ecounseling.in के माध्यम से चार दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण प्रदान करके और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक है।
कक्षा 10वीं या समकक्ष मार्कशीट और प्रमाण-पत्र
कक्षा 12वीं समकक्ष मार्कशीट और प्रमाण-पत्र
स्नातक या उसकी समकक्ष मार्कशीट
पोस्ट ग्रेजुएशन मार्कशीट (केवल एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस या सेकेंड पीजी के लिए)
स्थानांतरण प्रमाण-पत्र / प्रवासन प्रमाण-पत्र / माइग्रेशन सर्टिफिकेट
आधार कार्ड