AISSEE 2023 आठ जनवरी को परीक्षा
एआईएसएसईई 2023 परीक्षा का आयोजन 08 जनवरी 2023 के दिन किया जाएगा। कक्षा छह में प्रवेश के लिए AISSEE परीक्षा 150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट) की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा नौ के लिए परीक्षा 180 मिनट (3 घंटे) के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा पेन पेपर (ओएमआर शीट आधारित) में आयोजित की जाएगी।
AISSEE 2023 आवेदन शुल्क
AISSEE 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को, डिफेंस पर्सनल या एक्स सर्विसमैन के वार्ड को और ओबीसी कैंडिडेट्स को (नॉन क्रीमी लेयर) को आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये देने होंगे। जबकि एससी एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 400 रुपये शुल्क देना होगा।
AISSEE 2023 उम्मीदवारों की योग्यता
सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए वे उम्मीदवार योग्य माने जाएंगे जो हर विषय में 25 प्रतिशत अंक और कुल 40 प्रतिशत अंक ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट में ले आते हैं। हालांकि प्रवेश के लिए एक क्राइटेरिया ये भी है कि कैंडिडेट जो स्कूल चुनता है उसकी मेरिट क्या होती है और उम्मीदवार की मेडिकल फिटनेस की क्या स्थिति है साथ ही उसके पास सही डॉक्यूमेंट्स हैं या नहीं।
AISSEE 2023 आयु सीमा
कक्षा छह में प्रवेश के लिए के लिए बच्चे की आयु 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए। कक्षा नौ में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 13 से 15 साल के बीच होना जरूरी है। दोनों ही कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च 2023 से की जाएगी।