AILET 2024 परीक्षा विवरण
ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 10 दिसंबर 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेन-पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। AILET 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 नवंबर को जारी किया जाएगा। AILET 2024 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
AILET 2024 आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 3500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/एसटी और विकलांग श्रेणी (पीडब्ल्यूडी) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) आवेदकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
इन शहरों में आयोजित होगी परीक्षा
बंगलुरु, बिलासपुर (छत्तीसगढ़), भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कोचीन, कटक, देहरादून, दिल्ली, गांधीनगर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, जबलपुर, जयपुर, जम्मू, जोधपुर, कानपुर, कोलकाता, कोटा, लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम, शिमला, सिलीगुड़ी, वाराणसी और विशाखापत्तनम।