अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2021 की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। एएमयू ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए तिथियों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना के जरिए की है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट amu.ac.in है।
विज्ञापन
27 जून को ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षाएं
एएमयू की प्रवेश परीक्षा 27 जून को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एएमयू ने टीएनटीईटी परीक्षा की तारीखों की भी घोषणा कर दी है और परीक्षा की टाइमिंग भी जारी कर दी है।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बीएससी, बीए और बिकॉम के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जून को आयोजित की जाएगी। बी.ए.एलएलबी प्रवेश परीक्षा और एएमयूईईई परीक्षा 27 जून को आयोजित होगी। साइंस स्ट्रीम, ह्यूमैनिटीज एंड कॉमर्स स्ट्रीम और डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की परीक्षा 11 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जबकि एम.बी.ए प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई को आयोजित होगी।