फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AKTU Admissions: एकेटीयू में खाली रहीं 747 सीटें, स्ट्रे राउंड के लिए एक दिसंबर से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Tue, 29 Nov 2022 08:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AKTU Admissions: एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि एकेटीयू की एडमिशन काउंसलिंग समाप्त होने के बाद, पिछले वर्ष की तरह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार दाखिले के लिए पूर्व-पंजीकरण किया जाना है।
विज्ञापन
AKTU Admission Counselling 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AKTU Admissions 2022 Registration: उत्तर प्रदेश की टेक्निकल यूनिवर्सिटी यानी एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद 747 सीटें खाली बचीं हैं। इन्हें भरने के लिए अब विश्वविद्यालय को स्ट्रे वैकेंसी राउंड शुरू करना है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया एक दिसंबर, 2022 से शुरू होगी।

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - aktu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि एकेटीयू की एडमिशन काउंसलिंग समाप्त होने के बाद, पिछले वर्ष की तरह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सरकारी और निजी संस्थानों में खाली रह गई सीटों पर दाखिले के लिए पूर्व-पंजीकरण किया जाना है। 

बता दें कि एकेटीयू से संबद्ध सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में इस साल प्रवेश की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही। सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में आखिरी चरण की काउंसिलिंग के बाद 747 सीटें खाली रह गईं। सिर्फ आईईटी की ही सभी सीटों पर प्रवेश हो सका तकनीकी विश्वविद्यालय ने सितंबर के अंत में बीटेक प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की थी। 

मुख्य चरण की काउंसिलिंग पांच चरणों में हुई। वहीं संबद्ध सरकारी कॉलेजों की सीटों के लिए दो स्पेशल राउंड भी हुए लेकिन सभी सीटें नहीं भर सकीं। आखिरी चरण के प्रवेशित विद्यार्थियों को 30 नवंबर तक अपने कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। सरकारी संस्थानों में बीटेक की 3369 सीटों में से 2622 सीटों पर प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले हाल ही में, एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने घोषणा की थी कि वह छह नवंबर से शुरू हुए बीटेक प्रथम वर्ष के छात्रों के अपना सत्र को पढ़ाना शुरू करेगा, जो हिंदी में भी शुरू करेंगे। कुलपति ने कहा कि इस साल हम केवल बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए हिंदी को शिक्षण के माध्यम के रूप में पेश कर रहे हैं, लेकिन अगले साल से हम अन्य पाठ्यक्रमों को भी शामिल करेंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से सभी कॉलेजों के शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे बीटेक पाठ्यक्रम को अंग्रेजी के साथ हिंदी में पढ़ाने की तैयारी शुरू कर दें। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले शिक्षकों को हिंदी और अंग्रेजी में निर्देश तैयार करने होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें