AISSEE परीक्षा विवरण
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की तरफ से कक्षा छठवीं और नौंवी की प्रवेश परीक्षा के लिए एआईएसएसईई प्रवेश पत्र 2024 जारी किया गया है। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट, Exams.nta.ac.in पर उपलब्ध है। एआईएसएसईई प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को अपना आवेदन पत्र संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी 2024 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।
AISSEE Admit Card एडमिट कार्ड डिटेल
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण दर्ज होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसे जरूर चेक करें।
-
उम्मीदवार का नाम
-
पिता का नाम
-
जन्म की तारीख
-
लिंग
-
वर्ग
-
उम्मीदवार का पता
-
पंजीकरण संख्या
-
आधार नंबर
-
परीक्षा तिथि
-
परीक्षा का समय
-
रोल नंबर