कौन कर सकता है आवेदन?
कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 31 मार्च, 2025 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि उसका जन्म 1 अप्रैल, 2013 और 31 मार्च, 2015 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच हुआ होना चाहिए। सभी सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं।
कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 31 मार्च, 2025 तक 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए यानी, उसका जन्म 1 अप्रैल, 2010 और 31 मार्च, 2012 के बीच हुआ होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन पत्र में संशोधन
- सबसे पहले की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं।
- होमपेज पर, पंजीकरण सुधार विंडो के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि सहित आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- लॉग इन करने के बाद, आवश्यक जानकारी अपडेट करें और संशोधित आवेदन पत्र जमा करें।
- अंत में, भविष्य के संदर्भ के लिए की एक प्रति डाउनलोड कर लें।