AIBE 19 परीक्षा कब हुई थी?
ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE 19) का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को देशभर के 50 से अधिक शहरों में किया गया था। यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे और इन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया गया था।
गौरतलब है कि काउंसिल उम्मीदवारों को ऑल इंडिया बार परीक्षा के रिजल्ट को दोबारा जांचने का विकल्प भी देती है। जिन उम्मीदवारों को अपने परिणाम से संतुष्टि नहीं होती, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट की पुनः जांच करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
19वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह अंक सीमा 40% रखी गई है।
AIBE 19 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कैसे करें?
- सबसे पहले AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर 'AIBE 19 Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आपके सामने रिजल्ट PDF प्रारूप में दिखाई देगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।