28 जनवरी को हुई थी परीक्षा
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी, 2024 को किया गया था। कक्षा 6 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराई गई थी। वहीं, कक्षा 9 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
AISSEE Result 2024: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके देख सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर AISSEE परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट पेज खुल जाएगा।
- आवश्यक स्थानों में अपनी जन्मतिथि और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- अपनी लॉगिन जानकारी भरें और सबमिट कर दें।
- एआईएसएसईई परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- सैनिक स्कूल परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- अपने रिकॉर्ड के लिए परिणाम प्रिंट कर लें।