इस दिन खुलेगी सुधार विंडो
एनटीए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 22 दिसंबर को एआईएसएसईई 2024 आवेदन सुधार विंडो खोलेगा और 24 दिसंबर को विंडो बंद हो जाएगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में जमा किए गए किसी भी विवरण में सुधार विंडो के माध्यम से ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। इस समयावधि के दौरान अभ्यर्थी सही दस्तावेज भी अपलोड कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 650 रुपये है जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
पात्रता मानदंड
परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार, छात्रों की आयु कक्षा 6 के लिए 31 मार्च, 2024 को 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा 9 के लिए, छात्रों की आयु 31 मार्च, 2024 को 13 से 15 वर्ष के बीच होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 उत्तीर्ण की हो। दोनों कक्षाओं में लड़कियों का प्रवेश रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर होगा।