Sainik School Result 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 और 9वीं का परिणाम जारी कर सकती है। जल्द ही छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की गई थी। यदि पिछले साल का आंकड़ा देखें तो, उसके मुताबिक एनटीएस ने मार्च के आखिरी सप्ताह में कक्षा 6 और 9वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि परिणाम मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर देख सकेंगे।