फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMA MAT 2023: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, जानें अहम तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

Thu, 29 Dec 2022 09:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIMA MAT 2023: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) के मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) के तहत पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT), कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और इंटरनेट बेस्ड टेस्ट (IBT) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
AIMA MAT - Management Aptitude Test - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIMA MAT 2023 Application Registration Process Begun: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) के तहत पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT), कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और इंटरनेट बेस्ड टेस्ट (IBT) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार AIMA MAT 2023 के लिए आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि पंजीकरण के दौरान एक आवेदन शुल्क लिया जाएगा। रिमोट प्रोक्टेड IBT, PBT और CBT के लिए यह 1,900 रुपये है। डबल रिमोट प्रॉक्टर्ड IBT, PBT+IBT, PBT+CBT, CBT+IBT, CBT+CBT के लिए यह 3,050 रुपये है।

AIMA MAT 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां

AIMA के मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट पीबीटी 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2023 है और इसके लिए एडमिट कार्ड 15 फरवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। AIMA MAT PBT 2023 का आयोजन 19 फरवरी, 2023 को किया जाना है। सीबीटी के लिए, आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2023 है और सीबीटी मोड-2, पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2023 है।

एआईएमए एमएटी सीबीटी प्रवेश पत्र, 24 फरवरी, 2023 को जारी किया जाएगा, जो 26 फरवरी, 2023 को निर्धारित है। सीबीटी-2 मोड हॉल टिकट दो मार्च, 2023 को जारी किया जाएगा। परीक्षा चार मार्च, 2023 को होगी। एमएटी 2023 परीक्षा के परिणाम मार्च 2023 के तीसरे सप्ताह में आएंगे।

 

विज्ञापन

MAT 2023 की आवेदन प्रक्रिया

  1. MAT की आधिकारिक वेबसाइट पर, खुद को पंजीकृत करें।
  2. पंजीकरण के बाद, अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  3. फिर, सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  4. विवरण ठीक से देखें, और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. आवेदन पत्र डाउनलोड करें, और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें