UGC NET JRF 83 विषयों के लिए होगी परीक्षा
नेट यानी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर' और JRF यानी जूनियर रिसर्च फेलोशिप पुरस्कार की पात्रता निर्धारित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 83 विषयों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' और 'असिस्टेंट प्रोफेसर' के लिए पात्रता के लिए UGC-NET दिसंबर 2022 आयोजित करेगी।