BA LLB (Hons) Admission: इतना जमा करना होगा शुल्क
जिन उम्मीदवारों को B.A.LL.B.(Hons.) में प्रवेश के लिए AILET 2023 की पहली अंतरिम मेरिट सूची में चुना गया है, उन्हें 30 दिसंबर, 2022 और चार जनवरी, 2023 के बीच 50,000 रुपये का प्रवेश पुष्टिकरण शुल्क जमा करना होगा। 50,000 रुपये का अंतरिम प्रवेश पुष्टि शुल्क यानी प्रोविजनल एडमिशन कंफर्मेशन फीस और 30,000 रुपये / 20,000 रुपये की काउंसलिंग फी को जून 2023 के महीने में देय कुल फीस में समायोजित कर लिया जाएगा। विस्तृत शुल्क संरचना विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मार्क शीट, चरित्र प्रमाण पत्र , मान्य श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तो अवश्य सहेज लें और आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।