फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET June 2023: यूजीसी नेट जेआरएफ जून 2023 की तारीखों का भी हुआ एलान, जानें कब होगी पात्रता परीक्षा

Fri, 30 Dec 2022 03:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UGC NET June 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर 2022 की तारीखों के एलान के एक दिन बाद ही यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा जून 2023 के सत्र की परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
UGC NET JRF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UGC NET JRF June 2023 Cycle Dates Announced : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर 2022 की तारीखों के एलान के एक दिन बाद ही यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा जून 2023 के सत्र की परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


यूजीसी प्रमुख ने ट्वीट कर बताया कि यूजीसी नेट जून 2023 का चक्र 13 जून से 22 जून, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।  राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा UGC NET परीक्षा हर साल दो बार जून और दिसंबर माह में आयोजित की जाती है। 

यह भी पढ़ें : UGC NET Dec 2022: यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर 2022 के लिए आवेदन शुरू, परीक्षा फरवरी और मार्च में होगी
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि परीक्षा की तारीखों और अन्य जानकारी के बारे में अधिक स्पष्टीकरण और नवीनतम अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे  nta.ac.in और उपर्युक्त परीक्षाओं की संबंधित वेबसाइट देखें।


 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार, 29 दिसंबर, 2022 को ही यूजीसी प्रमुख ने यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी। इसके साथ ही दिसंबर चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी।  

NTA UGC NET JRF दिसंबर 2022 का शेड्यूल

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना : 29 दिसंबर, 2022 से
  • ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी समय-सीमा : 17 जनवरी, 2023 को शाम पांच बजे तक
  • यूजसी नेट परीक्षा की तिथियां : 21 फरवरी, 2023 से 10 मार्च, 2023 तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें