एम्स दिल्ली में बंपर नौकरियां निकली हैं। ये नौकरियां सीनियर रेसिडेंट और सीनियर डेमोनस्ट्रेटर पदों की हैं। इन नौकरियों के लिए हाल ही में अधिसूचना निकली है। जुलाई सेशन 2021 के लिए इन रिक्तियों की भर्तियां हो रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-UPSC Exam 2021: यूपीएससी ने स्थगित की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, अब इस दिन होगी आयोजित
28 मई तक कर सकते हैं आवेदन
अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 28 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 416 पदों को भरा जाना है। ये रिक्तियां अधिकतम तीन साल के लिए होंगी। इन रिक्तियों के लिए परीक्षा ऑनलाइन होगी। इन भर्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत 12 मई से हो चुकी और आखिरी तारीख 28 मई है।
इसे भी पढ़ें-कोरोना दौर की बड़ी भर्ती : राष्ट्रीय राजधानी में मिल रहीं सात हजार से ज्यादा नौकरियां
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। अभ्यर्थियों की परीक्षा 90 मिनट की होगी। भर्ती परीक्षा में नगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एम्स में निकली इन रिक्तियों के अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। सीनियर रेसिडेंट के लिए एमडी, एमएस, एमडीएस और डीएनबी डिग्री चाहिए। जेरिएट्रिक मेडिसिन पदों के लिए एमडी और डीएनबी की डिग्री मांगी गई है। एमरजेंसी मेडिसिन और केजुअलटी के लिए मेडिसिन में स्नातकोत्तर की डिग्री मांगी गई है। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना पढ़ लें।