फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS NORCET: एम्स नॉर्सेट-9 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, 14 सितंबर को होगा एग्जाम; जानें परीक्षा पैटर्न

Tue, 09 Sep 2025 01:31 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS NORCET 9: एम्स नॉर्सेट-9 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी हो चुकी है। परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को किया जाएगा। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Delhi AIIMS - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS NORCET 9: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की ओर से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (AIIMS NORCET 9) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी हो गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in. पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

दो चरणों में आयोजित होगी परीक्षा

एम्स नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा NORCET प्रारंभिक परीक्षा 14 सितंबर को होगी, जिसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। दूसरे चरण की परीक्षा, जो कि कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगी, 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन दोनों परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,500 पद उपलब्ध हैं। इनमें से अनारक्षित वर्ग के लिए 1,412 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के लिए 984 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 522 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 239 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 343 पद निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

एम्स नोर्सेट-9 2025 परीक्षा में दो चरण होते हैं: प्रारंभिक और मुख्य। प्रारंभिक परीक्षा में नर्सिंग और नॉन-नर्सिंग विषयों से संबंधित कुल 100 प्रश्न होंगे। वहीं मुख्य परीक्षा CBT मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें 4 खंडों में विभाजित 160 प्रश्न होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें शहर सूचना पर्ची

एम्स नॉर्सेट 9 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको सिटी स्लिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको कैंडिडेट आईडी, मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • अब आपकी शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी। 
  • सिटी क्लिप को डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें