स्टेज-2 के लिए 7,829 को आमंत्रण
परिणाम पीडीएफ के अनुसार, एम्स नॉर्सेट 7 स्टेज-I परीक्षा के लिए 66,903 एडमिट कार्ड जारी किए गए। स्टेज-I परीक्षा में 62,426 उम्मीदवार शामिल हुए। स्टेज-I परीक्षा योजना के अनुसार, 35,026 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं, 7,829 उम्मीदवारों को स्टेज-2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया है।
सभी योग्य उम्मीदवारों को शहर की पसंद 20 सितंबर से 24 सितंबर शाम 5 बजे तक जमा करनी होगी। स्टेज-2 के लिए एडमिट कार्ड 1 अक्तूर, 2024 को जारी किया जाएगा।
एम्स नॉरसेट 7 स्टेज-1 परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आदि की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, अपनी उत्तीर्णता जांचने के लिए आपको अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। 15 सितंबर, 2024 को आयोजित NORCET-7 स्टेज- I 2024 परीक्षा के लिए 62 हजार से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। ये उम्मीदवार अब अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
परिणाम पीडीएफ में शामिल हैं ये विवरण
एम्स नॉर्सेट परिणाम पीडीएफ में अभ्यर्थी का रोल नंबर, श्रेणी और प्रतिशत (स्कोर) शामिल है। उम्मीदवार परिणाम पीडीएफ डाउनलोड कर उसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।