परीक्षा पैटर्न
एम्स नॉर्सेट परीक्षा दो चरणों (प्रारंभिक और मुख्य) में आयोजित की जाएगी। एम्स नॉर्सेट प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर, 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है।
प्रश्न पत्र में उम्मीदवारों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक दिया जाएगा। परीक्षा में प्रश्न सामान्य ज्ञान, योग्यता और नर्सिंग पाठ्यक्रम में आने वाले जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए आपको 90 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।
गौरतलब है कि इस परीक्षा में नाकारात्मक अंकन का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। प्रीलिम एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एम्स नॉर्सेट 7 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको कैंडिडेट आईडी, मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।