AIIMS MBBS Result 2019 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने आज AIIMS MBBS 2019 परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो एम्स एमबीबीएस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपने परीक्षा परिणाम को AIIMS आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि मौजूदा सीटों से करीब तीन गुना विद्यार्थियों ने इस बार परीक्षा पास की है। दिल्ली सहित देश के 15 एम्स में मौजूद 1150 एमबीबीएस सीटों के लिए 3884 स्टूडेंट्स सफल रहे हैं।
तय समय से करीब एक घंटे की देरी पर आए रिजल्ट के साथ काउंसलिंग की पहली सूची भी आई है। इस सूची में अनारक्षित श्रेणी के लिए कटऑफ 99.3152787, ओबीसी के लिए 98.7410432, एससी के लिए 92.1628908 और एसटी के लिए 90.3549199 है। देश का नंबर एक मेडिकल संस्थान होने के चलते एम्स में दाखिला लेना विद्यार्थियों का सपना होता है।
आपको बता दें कि AIIMS MBBS कोर्स में प्रवेश परीक्षा 25 और 26 मई, 2019 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का प्रवेश पत्र भी 15 मई, 2019 को जारी कर दिया गया था। एम्स एमबीबीएस परीक्षा लगभग 1150 सीटें भरने के लिए की गई थी। वहीं 1 अगस्त से AIIMS MBBS कोर्स भी शुरू कर दिए जाएंगे। अपने परीक्षा परिणाम डाइनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।