जरूरी बातें
वे सभी आवेदक जिन्होंने पहले आवेदन किया है और जिनका पंजीकरण स्वीकार कर लिया गया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पहले से पंजीकृत उम्मीदवार परीक्षा यूनिक कोड (ईयूसी कोड) जनरेट होने के बाद ही अपना आवेदन पत्र पूरा कर पाएंगे।
एम्स दिल्ली 4 नवंबर, 2023 को आईएनआई सीईटी परीक्षा आयोजित करेगा और प्राधिकरण 30 अक्तूबर को आईएनआई सीईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी करेगा।
एम्स के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, "ओसीआई श्रेणी के तहत अपना बुनियादी पंजीकरण पूरा करने वाले सभी उम्मीदवारों को जनवरी 2024 सत्र के लिए एक नया बुनियादी पंजीकरण करना आवश्यक है, ओसीआई श्रेणी के उम्मीदवारों का पिछला पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।"