फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS INI CET 2024: पीजी काउंसलिंग ओपन राउंड के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें आवेदन

Fri, 19 Jan 2024 08:00 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS INI CET PG Counselling 2024: एम्स आईएनआई सीईटी पीजी ओपन राउंड काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
एम्स देवघर भर्ती 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS INI CET PG Counselling 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (आईएनआई सीईटी) पीजी के ओपन राउंड की काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 19 जनवरी 2024 से शुरू कर दी है। उम्मीदवार एम्स आईएनआई सीईटी पीजी ओपन राउंड काउंसलिंग 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन सीट आवंटन के दूसरे दौर में आवंटन के बाद विभिन्न विषयों में अस्थायी रिक्ति 19 जनवरी को जारी की जाएगी और एम्स आईएनआई सीईटी सीट आवंटन के ओपन राउंड के लिए पंजीकरण और विकल्पों (संस्थान और विषय / विशेषता) का प्रयोग 19 से 25 जनवरी, 2024 तक किया जाएगा।
विज्ञापन

10 फरवरी को जारी होगा आवंटन परिणाम

आईएनआई सीईटी सीट आवंटन परिणाम 10 फरवरी 2024 को घोषित किया जाएगा और आवंटित सीटों की ऑनलाइन स्वीकृति 12 से 19 फरवरी, 2024 तक की जा सकती है। एम्स आईएनआई सीईटी ओपन राउंड सीट आवंटन परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 12 फरवरी से 19 फरवरी 2024 तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें