फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS INI CET 2023: एम्स आईएनआई सीईटी का काउंसलिंग कार्यक्रम जारी, इस वेबसाइट से कर सकते हैं डाउनलोड

Wed, 23 Nov 2022 05:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS INI CET Counselling January 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने जनवरी सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) 2023 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
AIIMS (एम्स) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS INI CET Counselling January 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने जनवरी सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) 2023 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने INI CET 2023 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। योग्य उम्मीदवार 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे से और 12 दिसंबर को शाम पांच बजे के बीच मॉक राउंड काउंसलिंग के लिए संस्थान, विषय और विशेषता के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं। 

विज्ञापन

INI CET 2023 पहले दौर का मॉक सीट आवंटन परिणाम

INI CET 2023 पहले दौर का मॉक सीट आवंटन परिणाम 14 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। एम्स 15 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2022 के बीच सीट आवंटन के पहले दौर के लिए विकल्पों का प्रयोग शुरू करेगा। एम्स की ओर से 23 दिसंबर को पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार 24 दिसंबर से 28 दिसंबर, 2022 तक INI CET 2022 के पहले दौर में आवंटन में आवंटित सीटों को स्वीकार कर सकते हैं।

 

AIIMS INI CET 19 नवंबर को आया था परिणाम

एम्स, पीजीआई, जिपमेर जैसे राष्ट्रीय महत्व के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों के एमडी, एमएस, डीएम (छह वर्षीय), एमसीएच (छह वर्षीय) और एमडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आईएनआई सीईटी 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित कर रहा है। संस्थान ने 19 नवंबर, 2022 को आईएनआई सीईटी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में उपस्थित होने के पात्र हैं।
 
विज्ञापन

AIIMS INI CET January 2023 Counselling: पहले दौर का सीट आवंटन कार्यक्रम

  1. मॉक राउंड के लिए संस्थान और विषय/ विशेषता च्वॉइस फिलिंग : 10 दिसंबर से 12 दिसंबर, 2022
  2. आईएनआई सीईटी 2023 मॉक पहले दौर का सीट आवंटन : 14 दिसंबर, 2022
  3. पहले दौर के लिए संस्थान और विषय / विशेषता आदि की पसंद भरने का मौका : 15 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2022
  4. आईएनआई सीईटी 2023 पहले दौर का सीट आवंटन परिणाम : 23 दिसंबर, 2022
  5. आवंटित सीट की ऑनलाइन स्वीकार करने की समय-सीमा : 24 दिसंबर से 28 दिसंबर, 2022
  6. दस्तावेज और सिक्योरिटी डिपोजिट करने एवं रिपोर्टिंग अवधि : 24 दिसंबर से 28 दिसंबर, 2022
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें