फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Board Exam: हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए विलंब शुल्क के साथ छात्र कर सकेंगे आवेदन, इतनी देगी होगी फीस

Wed, 23 Nov 2022 12:53 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

BSEH: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ( Board of School Education Haryana) ने कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Board Exams: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ( Board of School Education Haryana) में कक्षा 10वीं,12वीं के छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अब विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। कक्षा 12 वीं के छात्रों को 1,050 रुपये का परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। बिना विलंब शुल्क के पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 नवंबर, 2022 है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 और 12 दिसंबर, 2022 है।

विज्ञापन

 

 

 

Haryana Board Exams ऐसे करें आवेदन 

कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बीएसईएच 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन करने का तरीका यहां देख सकते हैं। 
  • सबसे पहले बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने क्रेडेंशियल जैसे स्कूल कोड, नाम, जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें, यदि कोई हो, और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - bseh.org.in पर 28 नवंबर 2022 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। बीएसईएच द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मार्च 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए निजी, सरकारी संबद्ध स्कूलों, गुरुकुलों और विद्यापीठों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

Haryana Board Exam विलंब शुल्क के साथ आवेदन 

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए पांच दिसंबर 2022 तक विलंब शुल्क 1,150 रुपये और कक्षा 12 वीं के छात्रों के लिए विलंब शुल्क रु 1,350 रुपये है जिसकी आखिरी तारीख 12 दिसंबर 2022 है।  10वीं कक्षा के छात्रों के लिए विलंब शुल्क 1,850 रुपये है। 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए यह विलंब शुल्क 2,050 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें