फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICTE: ग्रामीण छात्रों के लिए एआईसीटीई प्लेसमेंट पोर्टल लांच, 2200 से अधिक सरकारी-एमएनसी ने किया पंजीकरण

Fri, 03 Nov 2023 06:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीमाराम ने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के कॉलेजों में बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट ड्राइव के लिए नहीं जाती हैं। इस कारण विशेष एआईसीटीई प्लेसमेंट पोर्टल तैयार किया गया है। पोर्टल के माध्यम से छात्रों को घर बैठे नौकरी के हजारों विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के तकनीकी कॉलेजों के छात्रों के लिए एआईसीटीई प्लेसमेंट पोर्टल लांच किया है। इसके माध्यम से ग्रामीण, आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों को घर बैठे नौकरी और नियाेक्ता के बारे में जानकारी मिलेगी। इसके अलावा कंपनियां इन कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट करेंगी। पोर्टल लांच के कुछ घंटों में ही 2200 से अधिक सरकारी और मल्टीनेशनल कंपनियों ने इसमें पंजीकरण किया है।

एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीमाराम ने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के कॉलेजों में बड़ी कंपनियां प्लेसमेंट ड्राइव के लिए नहीं जाती हैं। इस कारण विशेष एआईसीटीई प्लेसमेंट पोर्टल तैयार किया गया है। पोर्टल के माध्यम से छात्रों को घर बैठे नौकरी के हजारों विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। यह पोर्टल छात्रों और नियोक्ताओं के बीच सेतु का काम करेगा। इससे छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनियों से सीधे कनेक्ट करने में मदद मिलेगी। पोर्टल को ग्रामीण परिवेश के आधार पर तैयार किया गया है। इसके अलावा छात्रों को उनकी भाषा में जानकारी मिलेगी। छात्रों कि सहायता के लिए एआईसीटीई की हेल्पलाइन भी उपलब्ध रहेगी। उच्च शिक्षा की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल 42,343 कॉलेज हैं, जिनमें से करीब 26,000 (60.56 फीसदी ) कॉलेज ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इस तरह करीब दो तिहाई छात्र ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में पढ़ते हैं।

एआईसीटीई इंटर्नशिप पोर्टल से भी जुड़ेगा

विज्ञापन

पोर्टल को जल्द ही एआईसीटीई के नेशनल इंटर्नशिप पोर्टल से भी जोड़ा जाएगा। यह भी यूजर फ्रेंडली बनाया गया है, ताकि साधारण छात्री भी आसानी से एक्सेस कर पाएं। यहां हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत नहीं होगी। इसमें नेटवर्किंग टूल्स, करियर काउंसिलिंग, इंटरव्यू टिप्स आदि फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें