झारखंड राज्य सरकार ने कोविड-19 की वजह से उपजी परिस्थितियों के चलते गत एक वर्ष से बंद सभी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को एक मार्च 2021 से खोलने का निर्णय लिया है। इस बात का निर्णय झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में हुआ। हालांकि अभी केवल आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए ही स्कूल को खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है।
राज्य के सभी स्कूलाें के लिए जारी किए गए गई दिशा-निर्देशों के अनुसार कोराेनावायरस के संक्रमण से सतर्कता रखते हुए बच्चों को स्कूल आने के लिए अपने अभिभावकों की सहमति लेना अनिवार्य होगा। वहीं कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी इसलिए कोई भी स्कूल बच्चों को कक्षा में आने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है। ओपन एरिया में किसी भी प्रकार के कार्यक्रम जैसे खेल, एग्जीबिशन इत्यादि में 1000 से अधिक की उपस्थिति अमान्य होगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोराेना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। इन गाइडलाइंस का हनन किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। यह सभी के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
पढ़ें - CBSE 12th Board exam 2021: 12वीं के परीक्षा पैटर्न में हुए तीन बड़े बदलाव, अब आएंगे ऐसे सवाल
यह भी पढ़ें - CBSE 10th Board Exam 2021- एग्जाम पैटर्न में हुए बदलाव, प्रश्नपत्र में जुड़े नए सेक्शन