परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को बीसीआई द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (COP) से सम्मानित किया जाएगा और वे भारतीय अदालतों में कानून का अभ्यास करने के योग्य हो जाएंगे। एक बार एआईबीई 17वीं परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद, परिणाम लिंक आधिकारिक वेबसाइट- allindiabarexamination.com पर उपलब्ध होगा। परिणाम तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गई यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने की आवश्यकता होगी।
एआईबीई एक राष्ट्रीय स्तर की प्रमाणन परीक्षा है जो कानून स्नातकों के लिए अनिवार्य है, यदि वे भारतीय अदालतों में अभ्यास करना चाहते हैं। एआईबीई देश भर के 40 शहरों में 11 विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाती है।
आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि हम समझते हैं कि आप परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि परिणाम बहुत जल्द घोषित किए जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है।"
एआईबीई परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। रिजल्ट के साथ एआईबीई 17वीं परीक्षा की कट ऑफ श्रेणी के अनुसार जारी की जाएगी। एआईबीई 17वीं परीक्षा 05 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने एआईबीई 17वीं 2023 परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी 14 अप्रैल, 2023 को आधिकारिक वेबसाइट पर allindiabarexamination.com जारी कर दिया था।