फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result 2023: हिमाचल प्रदेश 12वीं के बोर्ड रिजल्ट पर क्या है अपडेट, जानें कब होगा जारी

Sun, 23 Apr 2023 05:13 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE 12th Result: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा जल्द ही 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
HPBOSE Results - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE 12th Result Soon: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा जल्द ही 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमाचल बोर्ड कक्षा 12 वीं का रिजल्ट अगले सप्ताह घोषित किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार रिजल्ट घोषित होने के बाद इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org के माध्यम से देख सकेंगे। 

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार रिजल्ट को जल्दी घोषित करने के बजाय इसमें होने वाली गलतियों पर ध्यान देगा। ताकि टॉप-10 की सूची को बार-बार संशोधित न करना पड़े। स्कूल शिक्षा बोर्ड की इस बार मई माह के अंत तक परीक्षा परिणाम जारी करने की कोशिश है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि 31 मार्च को स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाओं का समापन हुआ है। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल तक सभी उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड मुख्यालय पहुंच जाएंगी। कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मूल्यांकन कार्य के लिए प्रदेश भर में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 5,000 के करीब शिक्षक मूल्यांकन कार्य में अपनी सेवाएं देंगे।

एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अपने संबंधित स्कूलों से एचपीबीओएसई 12वीं के परिणाम की मार्कशीट भी प्राप्त कर सकेंगे। HPBOSE ने 10 मार्च से 31 मार्च, 2023 तक कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 1.03 लाख छात्रों ने HPBOSE 12वीं परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था। 
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि इस बार परीक्षा परिणाम को जल्द निकालने के बजाय उसकी एक्यूरेसी पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को बार-बार परेशान न होना पड़े। उन्होंने बताया कि बोर्ड कोशिश करेगा कि दसवीं-12वीं कक्षा के अंतिम परीक्षा परिणाम को मई माह के अंत तक घोषित किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें