AIAPGET 2022: फॉर्म में सुधार का अतिरिक्त मौका नहीं
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 29 अगस्त से 31 अगस्त, 2022 के बीच एआईएपीजीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र त्रुटि सुधार विंडो खोलेगी। एआईएपीजीईटी 2022 के उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे सुधार सावधानी से करें, क्योंकि उम्मीदवारों को ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट के फॉर्म में सुधार का कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा। एनटीए ने एक बयान में कहा कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही फीस के साथ आवेदन जमा कर दिया है, वे सुधार विंडो के समय अपनी इंटर्नशिप पूरी होने की तारीख को संपादित कर सकते हैं।
AIAPGET 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क
ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट में अनारक्षित (सामान्य) और अन्य पिछड़ी जाति- नॉन क्रीमी लेयर (ओबीसी-एनसीएल) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,700 रुपये है। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 2,450 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) और ट्रांस जेंडर वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को सिर्फ 1,800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।