फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AHSEC: असम में बिना परीक्षा के ही पास होंगे ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी

Thu, 09 Apr 2020 05:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

असम में कोरोना वायरस की वजह से ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। यह फैसला असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने लिया है। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से सीबीएसई सहित कई राज्य सरकारों ने आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला लिया है।

 

असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) सूबे के 2.31 लाख विद्यार्थियों को ग्यारहवीं कक्षा में पास करेगा जो कि अगले साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। ये विद्यार्थी कोरोना वायरस की वजह से परीक्षा रद्द होने के चलते उलझन में थे और बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। एएचएसईसी के चेयरमैन पंकज बोरठाकुर का कहना है कि परिषद की परीक्षा समिति के निर्णय को मंजूरी मिल चुकी है और अंतिम आदेश 10 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन

 

असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सूबे में कक्षा ग्यारहवीं की परीक्षा 25 मार्च से लेकर आठ अप्रैल तक होनी थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गआ था।  अब 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें