महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department of Maharashtra) ने 15 जून से स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष शुरू करने का निर्णय लिया है। बता दें कि स्कूलों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन किया जाएगा। चल रहे लॉकडाउन में छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसलिए शैक्षणिक वर्ष ऑनलाइन शुरू करने का निर्णय लिया गया था।
शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत का मतलब राज्य में स्कूल खोलने से नहीं है। शिक्षा सेक्रेटरी विशाल सोलंकी ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि वह अधिकतम 15 छात्रों की पढ़ाई डिजिटल रूप से शुरू करेंगे। हम 15 जून से शैक्षणिक वर्ष शुरू कर रहे हैं। हम डिजिटल रूप से बच्चों तक पहुंचने और उनको शिक्षण देने की कोशिश करेंगे। पाठ्यपुस्तकों को परिवहन के माध्यम से भेजा रहा है। इसलिए, हम 15 जून से पहले अधिक से अधिक पाठ्यपुस्तकों को वितरित करने का प्रयास कर रहे हैं। डिजिटल शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत का मतलब है कि छात्र 15 जून से अपनी पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। इससे उन्हें किसी भी शैक्षणिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस बीच यूनियन मिनिस्टर ऑफ होम अफेयर्स, एमएचए ने देश भर के स्कूलों, कॉलेजों और सभी शैक्षणिक संस्थानों के खुलने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है।