फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board 2020: 15 जून से शुरू की जा सकती हैं बोर्ड की शेष परीक्षाएं

Wed, 27 May 2020 01:00 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
uk board 2020 - फोटो : social media
विज्ञापन

UBSE Exam 2020: उत्तराखंड बोर्ड 15 से 20 जून के बीच यूबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की शेष बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कर सकता है। इसके अलावा सूत्रों से पता चला कि यूके बोर्ड 1 जून से उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन शुरू करने की योजना बना रहा है। साथ ही यूबीएसई जुलाई तक बोर्ड परिणाम घोषित करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन


यूबीएसई के शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने मंगलवार को जिला अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और कहा कि बोर्ड 15 से 20 जून के बीच कभी भी लंबित परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहा है। अभी तक तिथि को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जून के अंतिम सप्ताह में भारी बारिश बताई गई है, जिससे पहले बोर्ड की परीक्षा आयोजित करने में परेशानी पैदा हो सकती है। इसलिए बोर्ड राज्य में बारिश का मौसम शुरू होने से पहले लंबित परीक्षा को पूरा करने की योजना बना रहा है। परीक्षाओं को पूरा करने में तीन दिन लगेंगे यदि परीक्षाओं को दो शिफ्टों में प्रतिदिन आयोजित किया जाए।

जिन इंटर कॉलेजों का मूल्यांकन केंद्रों के रूप में उपयोग किया जाएगा, उन्हें क्वारंटीन केंद्रों में परिवर्तित नहीं किया जाएगा। केवल प्राथमिक और जूनियर स्कूल भवनों का उपयोग क्वारंटीन केंद्रों के रूप में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें