फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण अकादमिक सत्र हो सकता है छोटा, यूजीसी ने सौंपी रिपोर्ट, अब एचआरडी लेगी फैसला  

Sat, 25 Apr 2020 07:37 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सभी विश्वविद्यालय व कॉलेजों में ऑनलाइन परीक्षा का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं
  • जहां संभव हो ले सकते हैं इम्तिहान
  • शनिवार व रविवार को ऑनलाइन क्लासेज 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की वार्षिक परीक्षा, ऑनलाइन परीक्षा, अकादमिक सत्र 2020, ऑनलाइन क्लासेज समेत अन्य मुद्दों पर गठित दोनों कमेटी ने शुक्रवार देर शाम अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। यूजीसी अब इस रिपोर्ट को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) को सौंपेगी।

विज्ञापन


इसके बाद सोमवार या मंगलवार तक देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए वार्षिक परीक्षा से लेकर अकादमिक सत्र 2020 के लिए यूजीसी गाइडलाइन जारी करेगी। इन्हीं गाइडलाइन के आधार पर आगे उच्च शिक्षण संस्थान परीक्षा से लेकर दाखिले पर अपनी अकेडमिक काउंसिल में बात करके फैसले ले सकेंगे। संभव है कि अकादमिक सत्र 2020 कोरोना वायरस के कारण छोटा होगा। 

सूत्रों के मुताबिक, विश्वविद्यालयों और विशेषज्ञों ने कमेटी को सुझाव दिया है कि जब तक देश में कोरोना से हालात ठीक नहीं हो जाते, छात्रों को कक्षाओं में बुलाना ठीक नहीं होगा। क्योंकि कक्षाओं में सामाजिक दूरी के आधार पर छात्रों को बिठाने की सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन


गर्मी के चलते खुले मैदान में भी वार्षिक परीक्षा लेना संभव नहीं है। इसलिए जिन जिलों या शहरों में कोरोना केस नहीं है, वहां पर 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने पर परीक्षा की तैयारी की छूट दे दी जाए, ताकि वे रिजल्ट के बाद अगले सत्र में दाखिले की तैयारी शुरू कर सकें। 

यूजी व पीजी के छात्रों को करें प्रमोट

सूत्रों के मुताबिक, कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि ऑनलाइन परीक्षा फिलहाल भारत में संभव नहीं है। क्योंकि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के पास उस तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। इसलिए जिन विश्वविद्यालयों के पास ऐसी सुविधा है, वे ऑनलाइन परीक्षा करवा सकते हैं। जबकि अन्य हालात ठीक होने का इंतजार करें या फिर अपनी अकेडमिक काउंसिल में प्रस्ताव लाएं कि स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम के पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों को पिछले सेमेस्टर के आधार पर प्रमोट किया जाए। 

शनिवार व रविवार को ऑनलाइन क्लासेज 

पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए अकादमिक सत्र 2020 में शनिवार व रविवार को भी घर से ऑनलाइन क्लासेज चलेंगी। एक्सट्रा क्लास का भी विकल्प देखा जाएगा। दिसंबर की छुट्टियों को मर्ज करने, बड़े त्योहार को छोड़कर बाकी छुट्टियों को समाप्त करने की भी सिफारिश है। कुल मिलाकर अकादमिक सत्र 2020 छोटा होगा और जरूरी पाठ्यक्रम की ही पढ़ाई होगी।


उच्च शिक्षण संस्थानों में सितंबर से शुरू हो सकता है अकादमिक सत्र
उच्च शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों में अगस्त या सितंबर में अकादमिक सत्र 2020 शुरू होने की संभावना है। क्योंकि विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, आर्किटेक्चर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा और जेईई मेन व नीट परीक्षा के रिजल्ट के बगैर दाखिले नहीं हो सकते हैं। 

विज्ञापन


मई के आखिरी हफ्ते और जून में वार्षिक परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है। हालांकि यह सब मध्य मई तक देश में कोरोना वायरस के हालत पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें