फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGIMER Entrance Exam 2020: आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल से बढ़कर 6 मई हुई

Fri, 24 Apr 2020 09:55 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
PGIMER परीक्षा - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

PGIMER Entrance 2020: लॉकडाउन की वजह से पीजीआईएमईआर ने एमडी/एमएस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इस बारे में नोटिफिकेशन के जरिए सूचना दी गई है। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) ने आवेदन की आखिरी छह मई कर दी है। इससे पहले एमडी/एमएस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल थी जिसे बढ़ाकर 6 मई किया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-


पीजीआईएमईआर एमडी/एमएस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 मई को करेगा। यह एक कंप्यूटर आधिरित परीक्षा है जिसके जरिए एमडी/एमस कोर्स में दाखिला मिलता है। इस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 2 जून तक आ सकता है। आपको बता दें कि लॉकडाउन से पहले ही 17 मार्च से ही एमडी/एमएस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
pgimer.edu.in.

जिन अभ्यर्थियों ने अभी एमडी/एमएस कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर अभ्यर्थी को फॉर्म भरना होगा और उसके साथ ही अपने डॉक्यूमेंट, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करने होंगे। सारी जानकारी भरने के बाद जैसे ही अभ्यर्थी फॉर्म को सबमिट करेंगे, आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें