फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 12th Result Out: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, आसान से चरणों में ऐसे देखें अपना परिणाम

Sat, 18 Jun 2022 04:02 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Board 12th Result Out: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा, 2022 का आयोजन बीते मार्च-अप्रैल में किया गया था।
विज्ञापन
UP Board 12th Result - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board 12th Result Out: यूपी बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं के बाद अब बारहवीं बोर्ड के परिणाम की भी घोषणा कर दी गई है। परिणाम शनिवार 18 जून, 2022 को शाम 4 बजे जारी किए गए हैं। इसे चेक करने का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन छात्रों ने इस साल कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी का प्रयोग करना होगा।  

विज्ञापन

UP Board 12th Result Out: कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से राज्य में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा, 2022 का आयोजन बीते मार्च-अप्रैल में किया गया था। बता दें कि यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया था। इनमें से करीब 22 लाख से अधिक छात्रों ने बारहवीं की परीक्षा में भाग लिया था। 

UP Board 12th Result Out: यहां देख सकते हैं यूपी बोर्ड रिजल्ट
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र Results.AmarUjala.Com पर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवार को MY Result Plus पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

UP Board 2022 Result Update: इन वेबसाइट्स के जरिए देखें परिणाम
  • upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • upmspresults.up.nic.in
  • results.amarujala.com 
 
विज्ञापन

UP Board 12th Result: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-:
  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब यहां 12वीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी  जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट करें। 
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें