फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News :  ईसीसी की असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार 

Fri, 27 May 2022 07:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मूल रूप से त्रिवेंद्रम केरल के रहने वाले जीजो सौ जार्ज ईसीसी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 21 मई को उनके साथ ही पढ़ाने वाली महिला असिस्टेंट प्रोफसर ने मुट्ठीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2019 में जीजो ने उन्हें चाय पर बुलाया था। इसी दौरान कोई नशीला पदार्थ चाय में मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईसीसी की एक असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर जीजो सौ जार्ज को गिरफ्तार कर लिया गया। पांच दिन पहले महिला प्रोफेसर ने साथी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शादी से मुकरने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन



मूल रूप से त्रिवेंद्रम केरल के रहने वाले जीजो सौ जार्ज ईसीसी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। 21 मई को उनके साथ ही पढ़ाने वाली महिला असिस्टेंट प्रोफसर ने मुट्ठीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2019 में जीजो ने उन्हें चाय पर बुलाया था। इसी दौरान कोई नशीला पदार्थ चाय में मिलाकर पिला दिया। वह बेहोश हुई तो अश्लील तस्वीरें खींच लीं और उनके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जीजो ने शादी का वादा किया। इस कारण वह चुप रह गईं। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गईं।

विज्ञापन

शादी का वादा करने के चलते पीड़िता का पति से हो गया तलाक

जीजो लगातार शादी का वादा करता रहा लेकिन फिर वह मुकर गया। काफी प्रयास के बाद भी वह शादी के लिए नहीं राजी हुआ। महिला असिस्टेंट प्रोफेसर पहले ही शादीशुदा थी। इसी कारण से उनका तलाक भी हो गया।


एक हफ्ते पहले उन्होंने प्रो. जीजो के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करा लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को जीजो को गिरफ्तार कर लिया। एसओ आशीष चौबे ने बताया कि महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। असिस्टेंट प्रोफेसर जीजो यहां पर गायत्री नगर महेवा में रहते हैं। उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें