फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए अटल आदर्श शिक्षा यूट्यूब चैनल लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अंतर्गत आने वाले स्कूलों की प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को अटल आदर्श शिक्षा यूट्यूब चैनल लांच किया गया है। इसके तहत अब बच्चों को अपने विषयों के पाठ्यक्रमों की ऑडियो और वीडियो के माध्यम से भी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

एनडीएमसी के शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यूट्यूब चैनल वर्तमान में ऑनलाइन शिक्षा के विकास को देखते हुए लांच किया गया है। इसके तहत कुछ विशेष अध्यापक विषयों के पाठ की वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालेंगे। इसके माध्यम से बच्चे अब और भी बेहतर तरीके से चीजों को देख और समझ कर सीख सकेंगे।
उन्होंने बताया कि अभी प्राथमिक तौर पर इसे प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए ही लांच किया गया है हालांकि, आगे जाकर इसे माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक कक्षा के छात्रों के लिए भी लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें