फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: जागरण से घर लौट रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मायापुरी इलाके की घटना, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक की पहचान करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मायापुरी इलाके में जागरण में शामिल होकर घर लौट रहे दो युवकों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सूरज की मौत हो गई, वहीं उसका दोस्त दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की हालत नाजुक है और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना सड़क पार करने के दौरान हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि शनिवार देर रात डेढ़ बजे पुलिस को मायापुरी के मोहन मंदिर के पास सड़क हादसे में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवकों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर कोई चश्मदीद नहीं मिला। आसपास पूछताछ के दौरान पता चला कि तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस को पता चला कि इलाज के दौरान घायल युवक मायापुरी फेज एक निवासी सूरज ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में कर लिया। जांच में पता चला कि घटना के समय सूरज अपने दोस्त दीपक के साथ जागरण में शामिल होने गया था। वहां से वह पैदल आ रहे थे। मोहन मंदिर के पास दोनों सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। परिचित आशीष ने बताया कि पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। सोमवार रात परिवार वालों ने थाने का घेराव कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। आला अधिकारी थाने पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें