फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंधा टकराने पर युवक को चाकू मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में कंधा टकराने पर हुई कहासुनी में एक युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया गया। पीड़ित किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागा तो आरोपी ने अपने परिवार के साथ पीड़ित के घर पर उसकी की मां और चाची की लाठी डंडे से पिटाई कर दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अंबेडकर बस्ती करोलबाग में रहने वाला सूरज (20) जोशी रोड पर ऑटो पार्ट की दुकान करता है। वह 11 जुलाई की रात काम खत्म करने के बाद घर जा रहा था। पुलिस को दिए बयान में सूरज ने बताया कि गली में रहने वाला समीर जान बूझकर उसके कंधे से टकराया। जब उसने ठीक से चलने की नसीहत दी तो समीर उसे गाली और धक्का देने लगा। इसी दौरान समीर का चचेरा भाई इरफान घर से चाकू लेकर आया और उसके गर्दन और सिर पर वार कर दिया।
सूरज किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागा। उसे किसी ने बताया कि समीर के परिवार वाले उसकी मां और चाची की पिटाई कर रहे हैं। घर के पास पहुंचने पर सूरज ने देखा कि समीर के पिता और ताऊ उसकी मां और चाची को लाठी डंडे से पीट रहे हैं। सूरज उनके बचाव के लिए वहां पहुंचा तो समीर और उसके भाई ने उस पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। सूरज अपनी मां और चाची को लेकर मेन रोड पर आया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें