साहिबाबाद के साईं बाग के हरथला स्थित श्री राम कॉलोनी में सोमवार को फंदे पर दंपती का शव लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और शव को नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतक मंगल पाल 58 और महिला सुशीला 52 हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुबह करीब 10:00 बजे कमरे का गेट नहीं खोलने पर। बेटी मधु ने कई बार आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों को जानकारी दी।
जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो दंपती का शव फंदे पर लटका हुआ था। घटना के दौरान बेटी मधु ओर दो किराएदार परिवार समेत मौजूद थे। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।