फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आपसी झगड़े में युवक की पिता-पुत्र ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मोहन गार्डन इलाके में आपसी झगड़े में दीपक नामक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। दीपक के पड़ोस में रहने वाले एक शख्स से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसका बदला लेने के लिए पड़ोसी पिता-पुत्र ने उसकी पिटाई कर दी। मैनहोल के ढक्कन पर सिर लगने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के दोस्त रजत के बयान पर मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रजत नामक युवक मोहन गार्डन एक्सटेंशन में रहता है। वह प्रॉपर्टी डीलर है। मोहन गार्डन थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में रजत ने बताया कि 12 नवंबर की रात दोस्त दीपक का फोन आया। दीपक ने बताया कि उसका पड़ोसी कप्तान से झगड़ा हो गया है। वह तुरंत दीपक से मिलने शनि बाजार चौक पहुंचा, जहां से वह घायल दीपक को लेकर पास के अस्पताल में गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज हुआ। उसके बाद वह दीपक को छोड़ने उसके घर जा रहा था। रात करीब 2.30 बजे घर के पास कप्तान और उसका बेटा रास्ते में मिल गए। उसके बेटे ने पिता से मारपीट का आरोप लगाकर गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर पिटाई कर दी। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस दोनों पक्षों का बयान लेकर छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें