काफी समय पहले जब फोटोग्राफी का चलन नहीं था तो राजा महाराजा अपने प्रचार और अपनी संस्क्रति को दूर-दूर तक पहुंचाने के लिए किसी खास महल या दूसरे पसंदीदा स्थान पर जाकर अपनी तस्वीरें बनवाते थे। आज के दौर में किसी भी वास्तु के प्राचार व विज्ञापन से उसकी फोटोग्राफी का बहुत ही गहरा संबंध है।
बात अगर फैशन जगत से जुड़ी हो तो फैशन फोटोग्राफी बहुत ही कारगर माध्यम है। जाने-माने फोटोग्राफर और इंस्टीट्यूट ऑफ फोटोग्राफी के डायरेक्टर विशाल मेंदीरत्ता ने बताया कि किसी भी फैशन ब्रांड के प्रचार के लिए फैशन फोटोग्राफी एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है और फोटोग्राफी के माध्यम से ही वह किसी ग्राहक पर एक गहरी छाप छोड़ सकता है।
विशाल मेंदीरत्ता फैशन फोटोग्राफी का शौक रखने वालो के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं।
1. फैशन फोटोग्राफी चाहे किसी स्टूडीयो में हो या बाहर, इसमें लाइट का खास महत्व होता है, लाइट हमेशा पात्र के उपर इस तरह से पड़नी चाहिए की पात्र के चेहरे और शारीरिक ऊभार साफ-साफ नजर आएं।
2. कपड़ों और पात्र के बीच एक विषमता या कॉन्ट्रास्ट रहनी चाहिए।
3. एक शॉट के लिए कभी भी एक ही कैमरा कोण नहीं होता, हमेशा अगल-अलग कोण से फोटो खींचे।
4. फैशन फोटोग्राफी सिर्फ उन मॉडलों के कई चित्र लेने के बारे में नहीं है जिनके साथ आप काम कर रहे हैं, मॉडल के पोज़ बहुत महत्वपूर्ण है।
5. सही कैमरे का चयन करना बहुत ज़रूरी है।
6. मॉडल को बीच में रखें, चूंकि आपकी रुचि का मुख्य बिंदु पहले से ही बीच में है, दर्शक इसे तुरंत देखेंगे।
7. बैकग्राउंड का चयन ध्यान से करें, शूट करते समय हमेशा बैकग्राउंड के प्रति सचेत रहें क्योंकि यह आपकी रचना में एक आवश्यक भूमिका निभाता है।
8. प्रॉप्स (अन्य वस्तुएं) आपके फैशन फोटोग्राफी में अधिक आकर्षित विषय बनाने में सहायक होते हैं।
आजकल ज्यादा चमक पैदा करने के लिय कई फोटोग्राफर ग्राफिक डिजाइन का भी सहारा लेते है जिससे फैशन फोटोग्राफ को एक नाटकीय रूप मे पेश किया जा सके। ग्राफिक ऑर्ट के साथ एडिट किए गये फोटोग्राफ देखने में बड़े खुबसूरत होते हैं, लेकिन उनका महत्व कम हो जाता है।
फैशन फोटोग्राफी किसी भी आगामी फैशन को ग्राहक तक पहुंचाने और ट्रेंड में लाने के लिए इस तरह से चित्रांतित करने की कला ही है।